बहराइच: ग्रामीण के हाथ में दगा गोला, गंभीर रूप से घायल

श्रावस्ती गई बारात में गोला दगाते समय हुआ हादसा

बहराइच: ग्रामीण के हाथ में दगा गोला, गंभीर रूप से घायल

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बड़का गांव से श्रावस्ती जिले में शनिवार को बारात गई थी। जिसमें गोला दगा रहे ग्रामीण के हाथ में गोला दग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़का गांव निवासी एक युवक की बारात शनिवार को श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुविखा में गई थी। देर रात को द्वाराचार के समय पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भूप गंज बाजार के सफ्लू पुरवा निवासी राम करन (50) पुत्र पुत्ती लाल गोला दगाने लगे। इसी दौरान एक गोला राम करन के हाथ में दग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

इसके बाद उसे श्रावस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर रात 11 बजे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक राम करन गोलंदाज है।

ये भी पढ़ें:- गोंडा: इटियाथोक में किशोर की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप