सोनभद्र में भीषण हादसा: ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। सोनभद्र जिले में सड़क पर टहल रहे तीन युवकों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब नौ बजे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही चुर्क गांव की है।

नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल पांडेय ने बताया कि मृतकों की पहचान एटा जिले के गांव सैनीकलां निवासी सुनील (25) और मैनपुरी के गांव खैरा निवासी राजेश (30) तथा जितेंद्र (35) के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि ये युवक मुसही निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे। 

तीनों रात में सड़क पर टहल रहे थे तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने तीनों को कुचल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-Civil Services Day: मुख्यमंत्री योगी ने दी ‘सिविल सेवा दिवस’ की बधाई और शुभकामना

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका