गोरखपुर: शूटिंग के दौरान रवि किशन ने लगाई झाड़ू, कहा- न करें गंदगी और न होने दें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन बुधवार को क्राइम स्टॉप की शूटिंग के लिए बुढिया माता मंदिर कुसम्हीं जंगल पहुंचे। वहां पहुंचकर वह गंदगी देखकर बिफर गए और लोगों को जागरूक करने के लिए खुद ही झाड़ू लगाने लगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि मंदिर परिसर को स्वच्छ रखें। रवि किशन …

गोरखपुर, अमृत विचार। सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन बुधवार को क्राइम स्टॉप की शूटिंग के लिए बुढिया माता मंदिर कुसम्हीं जंगल पहुंचे। वहां पहुंचकर वह गंदगी देखकर बिफर गए और लोगों को जागरूक करने के लिए खुद ही झाड़ू लगाने लगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि मंदिर परिसर को स्वच्छ रखें। रवि किशन ने कहा कि न गंदगी करें न होने दें, कूड़े को एक निश्चित स्थान पर ही रखें।

रवि किशन ने कहा कि समय समय पर उचित स्थान पर ही कूड़ा गिराए। जितने भी दुकानदार हैं वो अपनी अपनी दुकानों पर डस्टबिन का उपयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनें। सांसद ने कहा कि स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक बनकर समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें। स्वच्छ भारत में ही स्वस्थ्य भारत होगा। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में गंदगी का अंबार न लगने दें।

रजही के प्रधान मुन्ना सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि हर माह में एक बैठक की जाए जिससे साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा की इस अभियान ने पूरे देश में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ भारत अभियान की गंभीरता को समझा और प्रदेश के हर हिस्से में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया, जिसके फल स्वरुप प्रदेश के कई शहरो ने स्वच्छता रैंकिंग में छलांग लगाई है।

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि सफाई व्यवस्था अच्छे से कायम रहे इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा।तभी एक स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, ग्रामीण विधानसभा गोरखपुर के विधायक विपिन सिंह, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार