मथुरा: पारिवारिक कलह के चलते सैनिक ने की आत्महत्या, छुट्टी मनाने के लिए आया था अपने गांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

मथुरा। मथुरा में पारिवारिक कलह के चलते एक सैनिक ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 15 दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में तैनात था। 

बता दें, मथुरा थाना क्षेत्र के नौगांव में सैनिक 28 वर्षीय ब्रजमोहन पुत्र चंद्रपाल ने कल बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सेना में 2016 में भर्ती हुआ था। दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में अभी उसकी पोस्टिंग थी। वह 15 दिन पहले ही अपने गांव छुट्टी मनाने के लिए आया था, लेकिन पारिवारिक कलह चलते आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मथुरा में गरजे शाह, बोले- पहले चरण में कांग्रेस-सपा का सूपड़ा साफ

संबंधित समाचार