बरेली: काम से घर लौट रहा था बुजुर्ग, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर...मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक बुजुर्ग को पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौक पर मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।  

जानकारी के अनुसार सुभाषनगर थाना क्षेत्र के निवासी सुभाष चंद्र पाठक (55) रात में अपने शीतलापुर के फर्नीचर मंडी से मजदूरी करके घर वापस लौट रहे थे। इस बीच अचानक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक के बेटे का कहना है कि मेरे पिता शीतलापुर से रात को अपने काम से लौट रहे थे। घर के पास ही किसी आज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मुत्यु हो गई। 

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार