व्यापारी बोले फिर एक बार मोदी सरकार,राजनाथ सिंह को विजयी बनायें लखनऊ की जनता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वधान में रविवार को व्यापारी प्रबुद्ध जन सम्मेलन का अयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एलएमसी मुकेश शर्मा समेत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल उपस्थित रहे।

 
प्रदेश वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आप सभी व्यापारी समाज का प्रबुद्ध वर्ग है, जो सबका हित करना चाहता है। आपको विभिन्न सरकारों के कार्यकाल का अनुभव है, पिछली सरकार और वर्तमान सरकार में बहुत बड़ा अंतर है। जहां पिछली सरकारे सिर्फ परिवार को ध्यान रखकर चलती थी वही वर्तमान सरकार के प्रधानमंत्री सब कुछ जनता में समान रूप से नौछावर करने वाला है। प्रधानमंत्री ने दिन रात एक कर अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित किया है। गरीब की भावनाओ को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाकर लाभ देना का काम दिया। देश को 370 धारा से निजात दिलाया। आप सभी बुद्धि जीवी है। लखनऊ का हित, प्रदेश का हित और देश का हित इसी में है कि भाजपा को वोट देकर भारी मतों से राजनाथ सिंह को विजय बनाए।
 
लोकसभा चुनाव संयोजक विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष व्यापारियों के हितों पर हमेशा तत्पर रहे हैं उन्होंने जब लखनऊ चिकनकारी व्यापारियों की समस्या ने जानकारी दी उनको खादी की तरह जीएसटी में एक अलग एक यूनिक कोड की आवश्यकता है तो उन्हें तत्काल उनकी समस्या के निदान के लिए यूनिक कोड दिलवाने का काम किया। इसी तरह चाहे सर्राफा एसोसिएशन हो या व्यापारी संगठन हो उनके द्वारा संज्ञान में लाई गई समस्याओं का हमेशा निदान करने का काम किया है।

संबंधित समाचार