Chitrakoot: शादी-ब्याह की रस्में पूरी करते रहे ससुराली; इधर नई नवेली दुल्हन ने घर पर किया ऐसा कांड...सुनकर लोग भी हैरान

Chitrakoot: शादी-ब्याह की रस्में पूरी करते रहे ससुराली; इधर नई नवेली दुल्हन ने घर पर किया ऐसा कांड...सुनकर लोग भी हैरान

चित्रकूट, अमृत विचार। रैपुरा थाना क्षेत्र के कपुरी गांव में नई नवेली दुल्हन के घर से गायब होने का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना है। ससुरालीजन शादी-ब्याह की रस्में पूरी करने में लगे रहे, पति घर में उनींदा पड़ा रहा और ब्याहता गहने-कपड़े लेकर चली गई। 

जानकारी के मुताबिक, कपुरी गांव निवासी युवक की शादी मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। 19 अप्रैल को शादी थी। 20 की अपराह्न लगभग तीन बजे बारात लौटी तो घरवाले रस्म निभाने गांव के तालाब में चले गए। घर में रह गई बहू और उसका पति। रस्म करने के बाद लगभग आठ बजे रात सभी लौटे तो दरवाजे पर नाचगाना होने लगा। 

इस दौरान किसी का बहू की ओर ध्यान नहीं गया। सास ने बताया कि जब सब लोग अंदर गए तो बहू नजर नहीं आई। इस पर लोगों ने सोचा कि शौच आदि को गई होगी। जब काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो खोजबीन शुरू हुई। उधर, कमरे में पाया गया कि गहने आदि भी गायब हैं। 

इस पर यह साफ हो गया कि दुल्हन गहने लेकर गायब हो गई। रात भर खोजबीन के बाद 20 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, मायके में जब यह बताया गया तो दुल्हन का भाई कपुरी पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने ही उसकी बहन को गायब कर दिया है। 

दोनों पक्षों में जमकर मुहांचाही हुई। बहरहाल पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल में जुटी है। एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है।

लगातार मोबाइल में कर रही थी बात

सास ने बताया कि बहू लगातार मोबाइल में बात कर रही थी। इससे उन लोगों को शक तो हुआ। जब उन लोगों ने पूछा तो बहू ने बताया था कि वह घरवालों से बात कर रही है।

यह भी पढ़ें- Unnao: फंदे से लटके मिले युवक व विवाहिता के शव; परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा