Bareilly News: गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों से बदसलूकी...एक गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। सीबीगंज में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ तीन युवकों ने गालीगलौज कर बदसलूकी की। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो तीनों मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

सीबीगंज थाने के दरोगा लालू गिरी पुलिस टीम के साथ शनिवार की रात करीब 11:30 बजे शांति व्यवस्था के लिए मोबाइल गश्त पर थे। पुलिस टीम अटरिया गांव में नूरी मस्जिद के पास पहुंची। इसी दौरान वहां तीन युवक संदिग्ध घूमते हुए दिखाई दिए। 

पुलिस ने उन्हें रोक कर देर रात घूमने का कारण पूछा तो पुलिस के साथ अभद्रता और गालीगलौज शुरू कर दी। पुलिस ने गांव अटरिया के सोनू उर्फ जीशान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चांद बाबू और शादाब उर्फ बबलू कलाम फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोनू को जेल भेज दिया।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: 50 बीघा से अधिक गेहूं जलने के बाद विभाग को आई बचाव की याद

 

 

संबंधित समाचार