लोकसभा चुनाव 2024: प्रवीण सिंह ऐरन का माहौल गरमाने 28 को बरेली आएंगे अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंडिया गंठबंधन नेताओं के साथ  पर बैठक करते सपा नेता 

बरेली, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए 28 अप्रैल को बरेली आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को इंडिया गठबंधन के दलों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक नेहरू युवा केंद्र में हुई। 

इसमें भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने दावा करते हुए कहा कि चुनाव में भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट सपा को मिलेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह राजनीति छोड़ देंगे। नवाबगंज के पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार ने भी कहा कि वह भी क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को जिताकर कर भेजेंगे।

बरेली लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा देश के साथ धोखा कर रही है। विकास नहीं, सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि अखिलेश यादव का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने भी विचार रखे। 

अरविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, पूर्व विधायक महिपाल सिंह, राजेश अग्रवाल, कलीम उद्दीन, राम सिंह मौर्या,चंद्रपाल मौर्या, प्रमोद विष्ट, पं. दीपक शर्मा, गौरव सक्सेना, रविन्द्र यादव, शिव प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। संचालन संजीव यादव ने किया।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: चारपाई पर मिला शख्स का शव, हत्या का आरोप

 

 

संबंधित समाचार