Bareilly News: चारपाई पर मिला शख्स का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भमोरा, अमृत विचार। भमोरा थाना क्षेत्र के घिलौरा गांव में एक व्यक्ति का शव उसके घर में चारपाई पर मिला। युवक की पत्नी ने गांव के ही एक रिश्तेदार पर मुखबिरी के शराब पिलाकर रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति के गले में रस्सी और पैरों में चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव घिलौरा निवासी संजू कश्यप (47) पत्नी अशर्फी और बच्चों के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करते थे। वह होली पर परिवार के साथ गांव आए थे। कुछ रिश्तेदारियों में शादी और गेहूं की कटाई शुरू होने की वजह से वापस नहीं गए। अशर्फी ने बताया कि पड़ोस में शादी थी। वह शनिवार रात शादी वाले घर पर ही थीं। रविवार सुबह जब वह लौटकर आईं तो देखा उनके पति चारपाई पर लेटे थे, जब उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन नहीं उठे। 

चादर उठाकर देखा तो उनके पैरों पर कई जगह चोट के निशान थे और उनकी गर्दन पर रस्सी का निशान था। जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक के भाई सियाराम ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। 

अशर्फी ने बताया उसके गांव के ही एक रिश्तेदार को कुछ दिन पहले पुलिस ने डोडा के साथ गिरफ्तार किया था। रिश्तेदार मुखबिरी का शक उनके पति पर करता था। इस वजह से रंजिश मानता था। आरोप है कि शनिवार शाम ग्रामीणों से पता चला कि पति को उसने ही शराब पिलाई थी और आशंका है कि उसी ने हत्या की है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों से बदसलूकी...एक गिरफ्तार, दो फरार

 

संबंधित समाचार