सहारनपुर: टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने बारातियों के साथ की मारपीट, लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। थाना फतेहपुर के चमारी खेड़ा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने बारातियों के साथ मारपीट की। टोल कर्मियों ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दर्जनभर टोलकर्मी कार में तोड़फोड़ और मारपीट कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने कई घंटों के बाद घायलों का मेडिकल कराया। इस मामले में टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने बारातियों के खिलाफ ही मुकदमा लिखा। 

 

 

संबंधित समाचार