Bareilly News: बसपा जिलाध्यक्ष और मंडल प्रभारी को पार्टी से किया निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अनुशासनहीनता के चलते लोकसभा चुनाव के बीच बसपा ने जिले के मंडल प्रभारी ब्रह्म स्वरूप सागर और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा ओमकार कातिब को एक बार फिर से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शनिवार को बरेली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मास्टर छोटेलाल गंगवार का नामांकन पत्र खारिज हुआ था। वहीं, रविवार को बसपा के जिला कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें मंडल प्रभारी और जिलाध्यक्ष को अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित करने की बात कही गई है।

पत्र में बताया है कि दोनों पदाधिकारियों को कई बार काम में सुधार लाने की चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। इस वजह से पार्टी के हित में यह कदम उठाया गया। वहीं, ओमकार कातिब को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वह पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

पार्टी हाई कमान का जो फैसला है, वह हमें मंजूर है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद से लगातार जिले में बसपा को मजबूत करने का काम मेहनत से कर रहे थे, लेकिन इसका हमें यह फल मिला है। -राजीव कुमार सिंह

ये भी पढे़ं- Bareilly News: मोदी सरकार में भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- छत्रपाल गंगवार

 

 

संबंधित समाचार