Bareilly News: पीएम मोदी के रोड शो मार्ग का जायजा लेने आ सकते हैं सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को भव्य बनाने के लिए पार्टी के साथ साथ सरकारी मशीनरी भी सक्रिय हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सोमवार को शहर में होंगे। वह भी रोड शो वाले मार्ग का निरीक्षण करेंगे। वहीं, पार्टी में चर्चा है कि मोदी के आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां आकर रोड शो वाले मार्ग का जायजा ले सकते हैं।

रविवार को विधायक संजीव अग्रवाल और शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भी रोड शो वाले मार्ग का निरीक्षण किया। नगर निगम ने झूलेलाल द्वार के पास सड़क से सटे छोटे नाले पर दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। 

स्वयंवर बरात घर चौराहे पर बिजली के जिन ढीले तारों की ओर विभाग कभी ध्यान नहीं देता था। वे तार कसे जा रहे थे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राजेन्द्र नगर के लोग उत्साहित हैं। केके अस्पताल जाने वाली रोड पर अंडरग्राउंड केबल का पोल खुला रहता था। रविवार को यहां लोहे का जाल लगाकर उसे सुरक्षित किया जा रहा था। 26 अप्रैल को शहर में पीएम मोदी के रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

ये भी पढे़ं-Bareilly News: बसपा जिलाध्यक्ष और मंडल प्रभारी को पार्टी से किया निष्कासित

 

संबंधित समाचार