शादी समारोह में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला, नाक पर आई चोट, जानें किस पर लगाया आरोप
संतकबीर नगर। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मंत्री एक शादी समारोह से शामिल होने के लिए गए थे। कैबिनेट मंत्री हुए हमले में उनकी नाक पर चोट आई है। यह हमला मंत्री पर तब हुआ जब वह जिले के एक गांव में शादी समारोह में पहुंचे थे। समाहोह के दौरान कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
हमले से नाक में आई चोट
इस हमले में मंत्री की नाक में चोट लग गई। चोट से नाक में खून आने पर समर्थक उन्हें खलीलाबाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। कैबिनेट मंत्री के समर्थकों ने घटना के बाद मंत्री पर हुए हमले के लिए सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। घटना के बाद चोटिल हुए मंत्री अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
मंत्री के बेटे हैं चुनाव मैदान में
संतकबीर नगर जिले की 62 लोकसभा सीट से प्रवीण निषाद भाजपा के सिम्बल पर चुनाव मैदान में हैं। प्रवीण निषाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे है। रविवार रात संजय निषाद बेटे के संसदीय क्षेत्र मोहम्मदपुर कठार गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। आरोप है कि इस दौरान सपा समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने मंत्री से मारपीट की जिसमे मंत्री की नाक में चोट में लगी है।
हमलावरों की गिरफ्तार की मांग कर रहे समर्थक
घटना के बाद समर्थक कैबिनेट मंत्री को चोटिल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उनकी मरहम-पट्टी कराई गई। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री समर्थकों के साथ अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए घटना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
घटना पर पहुंची पुलिस
घटना के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता भी पहुंच गए। एसपी ने मंत्री से शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद एसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए है। जानकारी मिल रही है कि घनटा के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है जिसने पूछताछ की जा रही है।
