लोकसभा के चुनाव में एक तरफ संविधान बदलने वाले तो दूसरी तरफ संविधान बचाने वाले है मतदाता जागरूक है- सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

जौनपुर। सपा का जौनपुर संसदीय क्षेत्र 73 से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अपने चुनाव प्रचार का आगाज करने हेतु पहली बार संसदीय क्षेत्र में पहुंचने पर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव संविधान बचाने एवं लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। NDA गठबंधन में संविधान बदलने वाले लोग है और इण्डिया गठबंधन में संविधान बचाने वाले लोग है।

जौनपुर के लोग पढ़े लिखे लोग है और जागरूक लोग है इसलिए चुनाव में वोट किस आधार पर करना है यह अच्छी तरह जानते है। उन्होने कहा कि PDA का नारा कोई नया नहीं लम्बे समय से यह नारा चल रहा है। PDA की सोच है सभी को बराबर का अधिकार मिले,एक समान शिक्षा मिले और किसनो की फसलो का उचित मुल्य मिले। आज पूरे देश में पीडीए अपनी ताकत दिखा रहा है और 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा।

बाहरी के सवाल पर कहा कि भारत एक है और भारत के नागरिक को देश के किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अधिकार है। फिर कहा जो लोग जौनपुर की बात कर रहे है वह वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी को क्यों यह सवाल नहीं खड़ा कर रहे है। जौनपुर से पिछड़ा वर्ग का प्रत्याशी है इसलिए यह सवाल खड़ा किया जा रहा है। एक सवाल का जबाव देते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा भाजपा दस साल से सत्ता में है।

इन दस सालो में महंगाई का स्तर कितना उपर उठ गया इसका जबाव भाजपा नहीं दे रही है। भाजपा में नैतिकता नहीं बची है इसलिए वह ऊल जलूल बाते करके जनता का ध्यान भटकाने में लगी है। आज जनता अपने बच्चो के भविष्य को संवारने के लिए महंगाई बेरोजगारी की समस्या से मुक्त होने के लिए इण्डिया गठबंधन और PDA को वोट करने जा रही है। केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निबीर योजना को खत्म कर सेना में पूर्ण कालिक भर्ती की जाएगी।

किसानी को उनके उपज का उचित मूल्य मिलेगा पुरानी पेंशन योजना बहाल दी जायेगी। बाबू सिंह कुशवाहा को जनपद की सीमा पर पहुंचने पर बडीं तादाद में सपा जनो सहित गठबंधन कै लोगो द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो गाड़ियो का काफिला चल रहा था। प्रेस वार्ता के समय सपा कांग्रेस कम्युनिस्ट आदि सभी दलो के नेता गण रहे मौजूद

 

 

ये भी पढ़ी : जानिए इस गर्मी में कौन सा पानी युक्त भोजन रखेगा आपको हाइड्रेटेड और फिट

संबंधित समाचार