रायबरेली: बिजली फाल्ट सही कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सरेनी/ रायबरेली, अमृत विचार। रविवार की रात में लगभग 10 बजे मदाखेड़ा गांव के एक किसान की विद्युत लाइन की खराबी ठीक करते समय लाइन मैन करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक राकेश सिंह पुत्र राम स्वरूप सरेनी विद्युत उपकेन्द्र के नीबी फीडर में बतौर संविदा लाइन मैन के तौर पर कार्य कर रहा था। वह सरेनी थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव का निवासी था।

वह रात में फसल की थ्रेसरिंग कर रहे मदाखेड़ा गांव के किसी किसान के बुलाने पर फाल्ट ठीक करने गया था। फाल्ट सही करने की दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विभागीय स्तर से भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :जानिए इस गर्मी में कौन सा पानी युक्त भोजन रखेगा आपको हाइड्रेटेड और फिट

संबंधित समाचार