अमरोहा : मोबाइल फोन पर वीडियो देखते समय आया हार्ट अटैक, 11वीं के छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। अमरोहा जिले में सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव में मोबाइल फोन पर वीडियो देखते समय कक्षा 11 के छात्र को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार वालों के मुताबिक, अमन रविवार शाम अपने घर पर बैठकर मोबाइल में वीडियो देख रहा था। मोबाइल चलाते समय उसे अचानक सीने में दर्द होने लगा था और हाथ से मोबाइल छूट कर नीचे गिर गया। आनन-फानन में हालत बिगड़ने पर परिजन छात्र को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत के बाद से घर में मातम का माहौल है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा में मायावती बोलीं- भाजपा सरकार में किसान परेशान, अब नहीं चलने वाली नाटक और जुमलेबाजी

 

संबंधित समाचार