प्रयागराज : महर्षि विद्या मन्दिर नैनी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

प्रयागराज : महर्षि विद्या मन्दिर नैनी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। महर्षि विद्या मन्दिर नैनी में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। हर वर्ष इस दिवस को एक थीम के तहत दिवस मनाया जाता है। विद्यालय के छात्र –छात्राओं ने विभिन्न चार्ट जैसे पोस्टर मेंकिंग, कोलाज पेन्टिंग, स्केचिंग ड्राइंग आदि तैयार किए। छात्रों ने भिन्न –भिन्न कला कृतियों को संग्रहीत कर अलंकरण में समाहित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा चन्दोला ने छात्रों के कलात्मक चित्रों को देखकर अत्यन्त प्रसन्न मन से सराहना किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण संरक्षण। उन्होंने आगे यह भी बताया कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है पृथ्वी पर शांति बनाए रखना और सम्मान करना था।

 

ये भी पढ़े :जानिए इस गर्मी में कौन सा पानी युक्त भोजन रखेगा आपको हाइड्रेटेड और फिट