Bareilly News: प्रधानमंत्री के रोड शो की तैयारी में जुटे अधिकारी, सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से भी मांगी गई फोर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में 26 अप्रैल को होने वाले रोड शो की तैयारियों में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से भी फोर्स मांगी गई है।

प्रधानमंत्री बरेली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में रोड शो करेंगे। वह करीब एक घंटा मौजूद रहेंगे। इससे एक दिन पहले बदायूं और शाहजहांपुर में उनकी चुनावी रैली होंगी। दो दिन लगातार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से मंडल के अलावा जोन के जिलों से भी फोर्स की मांग की गई है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: सपा के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए शामिल

 

संबंधित समाचार