बरेली: उर्स-ए-रज़वी पर आला हजरत के नाम से पौधा लगाने की अपील
बरेली, अमृत विचार। फरीदापुर चौधरी की दरगाह सैय्यदसुल्तान शाह बाबा में 102वें उर्स-ए-रज़वी की रस्म सादगी के साथ अदा की गई। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस दौरान सिर्फ 10 लोग ही मौजूद रहे। इस मौके पर दरगाह के सज्जादा नशीन मो. इस्लाम सुल्तानी ने फातेहा पढ़ी और गाय का दूध बांटने के साथ …
बरेली, अमृत विचार। फरीदापुर चौधरी की दरगाह सैय्यदसुल्तान शाह बाबा में 102वें उर्स-ए-रज़वी की रस्म सादगी के साथ अदा की गई। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस दौरान सिर्फ 10 लोग ही मौजूद रहे। इस मौके पर दरगाह के सज्जादा नशीन मो. इस्लाम सुल्तानी ने फातेहा पढ़ी और गाय का दूध बांटने के साथ ही तुलसी के पौधे भी बांटे। साथ ही उन्होंने लोगों से आला हजरत के नाम से एक पौधा लगाने की अपील की। इस दौरान मो. इस्लाम सुल्तानी ने आला हजरत की ज़िंदगी पर रोशनी डालते हुए जंग-ए-आज़ादी में आला हजरत खानदान के योगदान को बताया।
