आजादी के बाद AMU में पहली बार महिला को मिला VC का पद, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अलीगढ़, अमृत विचार। आजादी के बाद पहली बार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में वाइस चांसलर के पद पर किसी महिला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद प्रोफेसर नईमा खातून को यूनिवर्सिटी का वीसी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि विश्विद्यालय के इतिहास में पहली बार 103 साल के दौरान किसी महिला की नियुक्ति बतौर वीसी की गई है।  

वीसी के चुनाव के लिए एक पैनल तय किया गया था। जिसके जरिये तीन नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए थे। विचार के बाद राष्ट्रपति ने प्रोफेसर नईमा खातून के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है। नईमा खातून को अब एएमयू का नया वीसी चुना गया है। 

ये भी पढ़ें -23 अप्रैल : फिल्म और साहित्य की दोहरी क्षति का दिन, जानें आज का इतिहास

संबंधित समाचार