Unnao Theft: छत के रास्ते से घर में घुसे चोर, नकदी जेवर समेत लाखों का माल उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के विष्णुपुरी मोहल्ले में एक शादी वाले घर में अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में घुस गये। जहां चोरों ने बक्से और आलमारी का ताला तोड़कर नकदी, जेवर, मोबाइल समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर घर वालों को चोरी की जानकारी हुयी। बिखरा सामान देख गृहस्वामी के होश उड़ गये। उसने चोरी की जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

बता दें कि विष्णुपुरी निवासी उरवेन्द्र महतो गंगाघाट थाना अंतर्गत मरहला चौराहे पर पूड़ी सब्जी की दुकान चलाता है। उसने बताया कि उसके घर में भतीजी का शादी है। जिस पर घर के सदस्यों ने खरीददारी कर जेवर, कपड़ों, नकदी के अलावा अन्य सामान घर पर रखा है। 

उन्होंने बताया कि सोमवार रात वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ कमरे में सोने चले गये। रात करीब एक से तीन बजे के बीच अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुये। जहां चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी डेढ़ लाख की नकदी, नये कपड़े, सोने के बाले, चेन, पायल, अंगूठी, लॉकेट, मेकअप का सामान, इलेक्ट्रानिक उपकरण, दो मोबाइल समेत लाखों का माल पार कर दिया। 

मंगलवार सुबह नींद खुलने पर घर का बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गये। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने चोरी के बावत कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें- Unnao Accident: आमने-सामने दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत...तीन की मौत, दो गंभीर घायल

संबंधित समाचार