Unnao Accident: आमने-सामने दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत...तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसे में तीन की मौत

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार देर रात अकबरपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची हसनगंज थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुये उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।

बता दें सोमवार की रात हसनगंज क्षेत्र के अकबरपुर के पास दो बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में विमलेश गौतम पुत्र नन्हकू निवासी सैरपुर हसनगंज, हर्षवर्धन पुत्र अमर सिंह निवासी हसनपुर हसनगंज, राजकुमार पुत्र गुड्डू निवासी बुधेश्वर लखनऊ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और विकास सैनी पुत्र मुन्ना माली निवासी हसनापुर हसनगंज, सचिन पुत्र कमलेश निवासी सैरपुर व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक्सीडेंट की सूचना हसनगंज कोतवाली पुलिस को राहगीरों ने दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने घायल सचिन और विकास को उपचार के लिये एम्बुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा।

वहीं जांच कर मृतक के शवों को उन्नाव मोर्चरी भेजने के साथ ही उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। तीनों परिवारों में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

ये भी पढ़े- Kannauj: डिवाइडर तोड़कर बस दूसरी साइड में चल रहे ट्रक से टकराई...चार की मौत 32 घायल, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

 

संबंधित समाचार