शाहजहांपुर: मालगाड़ी में धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी, धनबाद से पानीपत जा रही थी गाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोजा, अमृत विचार। धनबाद से पानीपत जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में धुंआ उठता देख अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर सुलगते कोयले को शांत करने में जुटी है। 

मंगलवार अपराह्न लगभग 11 बजे मालगाड़ी में उठता धुंआ देखकर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई और बैंगन में पानी की बौछार कर शांत किया। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे धनबाद से पानीपत जा रही मालगाड़ी में बालामऊ में धुंआ उठता देखा गया तो इसकी सूचना रोजा स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही रोजा स्टेशन अधीक्षक श्रीकांत सिंह ने फायर ब्रिगेड को दी। मालगाड़ी जैसे ही सुबह 10:10 पर यार्ड पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंच कर कोयले से उठ रहे धुंए को शांत किया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बंद मकान में हो रही थी सट्टे की खाई बाड़ी, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार