लखीमपुर खीरी: बिजेंद्र हत्याकांड...बेटे की हत्या के आरोपी माता-पिता और पुत्री का चालान, भेजा जेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना मितौली क्षेत्र के गांव गनेशपुर में हुए बिजेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार मृतक के पिता, माता और बहन का मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है। 

सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गांव गनेशपुर ग्रंट निवासी रामनक्षत्र अपने बेटे बिजेंद्र को जमीन में हिस्सा नहीं देना चाहता था। बिजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी जब अपना हिस्सा मांगती तो लड़ाई झगड़ा होता था। तीनों मिलकर बिजेंद्र और उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी करते थे। जमीन में हिस्सा मांगने से नाराज रामनक्षत्र सिंह ने अपनी पत्नी दुलारी देवी और पुत्री सोनी देवी के साथ मिलकर 16 अप्रैल को ही बेटे बिजेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव जलाने के बाद हड्डियां तालाब में फेंक दी थी। 

पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम देवी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि आरोपी रामनक्षत्र सिंह के खिलाफ थाने पर मारपीट के पांच मामले पहले से ही दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 390 ग्राम नशीला पाउडर बरामद

संबंधित समाचार