बरेली: फिलहाल नहीं खुलेंगे सिनेमाघर, रिन्यू नहीं हो सके लाइसेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के सिनेमा हॉल फिलहाल गुलजार नहीं होंगे। शासन की हरी झंडी तो मिल गई है लेकिन सिनेमाघरों के लाइसेंस रिन्यू नहीं हो सके हैं। इसलिए फिलहाल शहरवासियों को सिनेमाघर में फिल्में देखने को नहीं मिल सकेंगी। इसके चलते सिनेमाघर को खोलने पर लोगों ने असहमति जताई हैं। शहर के सभी सिनेमा …

बरेली, अमृत विचार। शहर के सिनेमा हॉल फिलहाल गुलजार नहीं होंगे। शासन की हरी झंडी तो मिल गई है लेकिन सिनेमाघरों के लाइसेंस रिन्यू नहीं हो सके हैं। इसलिए फिलहाल शहरवासियों को सिनेमाघर में फिल्में देखने को नहीं मिल सकेंगी। इसके चलते सिनेमाघर को खोलने पर लोगों ने असहमति जताई हैं। शहर के सभी सिनेमा हॉल गुरुवार से नहीं खुलेंगे।

हालांकि कई संचालकों ने लाइसेंस लेने के लिए अनुमति मांगी थी, इसके चलते कुछ संचालकों ने सिनेमा हॉल को सैनेटाइज किया था। साथ ही टिकटों की बिक्री के लिए भी विशेष इंतजाम किये गए थे। सारी तैयारियां हो गई थी जिनमें सीटों के बीच अंतर, गेट पर सैनेटाइजर का बंदोबस्त किया जाना था। अंतिम निर्णय में लाइसेंस न मिलने से सिनेमा हॉल संचालकों ने बंद करने का फैसला लिया। सिनेमाघरों को खोलने के लिए केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी गाइडलाइन जारी कर दी थी।

बता दें कि शहर में कुल सात सिनेमाघर हैं। इनमें मल्टीप्लेक्स, सिनेप्लेक्स आदि शामिल हैं। लाकडाउन से पहले प्रतिमाह करीब 50 लाख रुपये का कारोबार हुआ था लेकिन कोरोना काल में कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया। सिनेमा हॉल के संचालकों के अनुसार करीब 3 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हो चुका है।

“गुरुवार सिनेमा घर नहीं खोले जाएंगे। अभी सिनेमा हॉल खोलने पर विचार किया जा रहा है। लाइसेंस भी रद हैं। सिनेमाघर खोलने पर विचार चल रहा है। फिलहाल आज बंद ही रहेंगे। बरेली का सबसे बड़ा सिनेमा हॉल प्रसाद को माना जाता है। इसमें 940 सीटें हैं।”
-श्याम कपूर, प्रसाद सिनेमा हॉल, प्रबंधक

“सिनेमा घरों में लोगों को बैठने के लिए अतिरिक्त सीटों का इंतजाम किया गया था। सिनेमा हॉल की साफ-सफाई शुरू कर दी गई थी लेकिन 31 मार्च 2019 को लाइसेंस रद हो गए थे। इसलिए अभी सिनेमाघर कुछ दिन के लिए नहीं खोले जाएंगे।” -चेतन मेहरा, प्रबंधक, कमल सिनेमा हॉल

“अगले माह सिनेमाघर खोलने पर विचार किया जाएगा। अभी लाइसेंस भी रिन्यू नहीं हो सके हैं। गुरुवार को सिनेमा घर को खोलने का कोई विचार नहीं है।” -प्रदीप सिंघल, प्रबंधक, नटराज सिनेमा हॉल

संबंधित समाचार