Kanpur Crime: लुटेरों ने दंपत्ति और भाभी से तमंचे के बल पर की लूटपाट...कार से उतरते ही बोले- उतार दो सारे जेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कार सवार लुटेरों ने दंपत्ति और भाभी से तमंचे की नोक पर जेवर लूटे

कानपुर, अमृत विचार। सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र की न्यू आजाद नगर चौकी में रविवार देर रात 1 बजे के करीब शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी भाभी से कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने सारे जेवरात उतरवा लिए।

नौबस्ता के राजीव विहार निवासी शशांक मिश्रा के मुताबिक बीते रविवार को वह पत्नी मणि और भाभी कल्पना के साथ बाइक से मौसेरी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने न्यू आजाद नगर स्थित एक गेस्ट हाउस गए थे। जहां से देर रात करीब एक बजे वह वापस घर के लौट रहे थे। 

इसी दौरान लालेश्वर मंदिर के पास एक कार ओवरटेक कर उनकी बाइक के आगे रुकी। कार में सवार आधा दर्जन लोग उतरे और सभी ने तमंचे और रिवॉल्वर लिए थे। 

बदमाशों ने सभी को जेवर उतारने के लिए कहा। इतना ही नहीं, विरोध पर युवक के सिर पर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने भाभी कल्पना का गले का हार, तीन अंगूठी और पत्नी की दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, गले में पहने सोने की चेन लूट ली।

इसी बीच पीछे से आती गाड़ियों को रोशनी देख लुटेरे कार में बैठकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। उधर, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: पूर्व केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी 27 को आएंगी शहर, महिला सम्मलेन में होंगी शामिल

संबंधित समाचार