Farrukhabad Crime: लापता व्यापारी का शव मिलने से फैली सनसनी...परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में शाम से लापता व्यापारी का शव मिला

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कादरी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार को व्यापारी का शव मिलने से सनसनी दौड़ गई। आढ़ती कल शाम से गायब  था। उसका शव तालाब के पास मिलने से मौके पर  भीड़ जमा हो गई। व्यापारी पवन के भतीजे आकाश ने पुलिस को बताया कि पवन बाइक से कल शाम को निकले थे। 

इसके बाद वह घर नही गए। वह कचहरी रोड फतेहगढ़ के रहने वाले थे। उनकी मंडी समिति सातनपुर में आढ़त की दुकान है जो एक साल से बन्द चल रही है। चाचा के घर न पहुंचने की सूचना रात में ही फतेहगढ पुलिस को दे दी गई थी। आज तालाब के किनारे नाले में उनका शव पड़ा मिला। सिर पर हेलमेट लगा हुआ था। 

बाइक का कोई पता नही है। घटना की सूचना पर कादरी गेट व फतेहगढ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फतेहगढ़ कोतवाल हरि श्याम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: बिजली दुकानदार के साथ 80 हजार की टप्पेबाजी...पूरी वारदात CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार