रायबरेली: गमछे से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीह/रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव ट्यूबवेल के पास अमरूद के पेड से गमछे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना क्षेत्र के कचनावां गांव निवासी 25 वर्षीय अभय प्रताप सिंह का गांव के बाहर टयूबवेल है। मंगलवार की सुबह अभय प्रताप का शव टयूबवेल के पास अमरूद के पेड से गमछे के सहारे लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई शशांक सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मृतक के भाई शशांक सिंह ने बताया कि अभय दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह गांव आया था। सोमवार की रात वह गांव के बाहर बने ट्यूबवेल पर दादा अवध नरायन के साथ सोने के लिए गया था। सुबह टयूबवेल के पास भाई का शव पेड़ से लटकाता मिला। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: रील के चक्कर में तीन युवकों गवां दी Real Life, एक की हालत गंभीर, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार