Bareilly News: पीएम मोदी का आना ही जीत की गारंटी- धर्मेन्द्र कश्यप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 अप्रैल को बरेली आकर जनसभा करना ही जीत की गारंटी है। यह बात आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप ने पत्रकारों से कही।

पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आलमपुर जाफराबाद गांव के मैदान पर लोकसभा क्षेत्र आंवला और बदायूं की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। आंवला की जनता प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आतुर है। प्रधानमंत्री ने पिछली बार भी इसी स्थान पर सभा की थी। इसके बाद जनता का मन बदला था और उनकी जीत सुनिश्चित की थी।

जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने आंवला लोकसभा की जनता से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचें। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन देश को बिगाड़ने का काम कर रही है, जबकि नरेंद्र मोदी राष्ट्र को बनाने का काम कर रहे हैं। जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा राकेश मिश्रा, विधायक राघवेंद्र शर्मा, आंवला जिला उपाध्यक्ष हरवेन्द्र सिंह यादव, दीपक सोनकर, देवेश पाठक, अमित शर्मा, अनमोल तिवारी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: कुर्मी नेताओं को बीजेपी में लाकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश

 

 

 

 

संबंधित समाचार