कन्नौज हादसे में बाराबंकी के पिता-पुत्र की मौत, गांव में गमगीन माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद पंचायत के मजरे हुसैनाबाद के नीलकंठ और इनके पुत्र आठ साल के मनीष की मौत हुई है। नीलकंठ के दो पुत्र आशीष और मनीष गांव में अपने बाबा के साथ रहते थे।

बस चालक होने की वजह से नीलकंठ बहुत कम ही गांव आता था। एक दिन पहले बाबा मनीष को अयोध्या लखनऊ हाईवे पर मवई में नीलकंठ के पास छोड़ आए थे। पुत्र को अपने साथ लेकर नीलकंठ चला गया था। जिसके बाद यह हादसा हो गया। पिता व पुत्र की मौत के बाद गांव में गमगीन माहौल है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: जमीनी रंजिश में भतीजे ने कुल्हाड़ी से गला काटकर सगे चाचा को उतारा मौत के घाट

 

संबंधित समाचार