बरेली: सेना के चार जवानों समेत 65 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार चार सेना के जवानों के साथ एक ही परिवार के तीन सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक वायुसेना कर्मी, अहलादपुर के नौ लोग समेत …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार चार सेना के जवानों के साथ एक ही परिवार के तीन सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक वायुसेना कर्मी, अहलादपुर के नौ लोग समेत 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमओ डा. वीके शुक्ल ने बताया कि बुधवार को आईवीआरआई से 1087 सैंपलों की जांच में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एंटीजन व ट्रू नॉट से 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, शेष संक्रमित निजी लैब से निकले है। कुल 65 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इनके अलावा इफ्को टाउनशिप, राजेन्द्र नगर, सिविल लाइंस, उधम सिंह नगर, डेलापीर, वडवा, पटेल नगर, अशोक विहार, ग्रेटर ग्रीन पार्क, पुराना शहर, इटुआ, सैनिक कालोनी, कालीबाड़ी, बिहारपुर, शांति विहार, अहलादपुर, ग्रीन पार्क, कैंट, नसरतगंज, अमरता, बहेड़ी, रामपुर, रामायण विहार, भोजीपुरा, सदर, गिरधरपुर, कुसुम नगर, वीर सावरकर नगर, चाहबाई, फाल्तूनगंज, शाहदाना, हल्दीकाना, मगराला, सुरेश शर्मा नगर, कानून गोयल में भी संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार