आईपीएल-13: दिल्ली ने राजस्थान को 13 रन से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए। राजस्थान 20 ओवरों में आठ …

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए। राजस्थान 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी।

राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने 41, रॉबिन उथप्पा ने 32 रन बनाए। दिल्ली के लिए तुषार देशपांडे और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो विकेट लिए। धवन ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए। अय्यर ने 43 गेंदों पर 53 रन बनाए। धवन की पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे जबकि अय्यर ने तीन चौके और दो छक्के मारे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए।

संबंधित समाचार