बहराइच:सड़क हादसों में पिता पुत्री समेत चार घायल, सड़क पार करते हुए बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के राम गांव और कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क हादसे हो गए। सड़क हादसे में बाप बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामगांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर बाजार में सड़क पार करते हुए बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते मटेरा थाना क्षेत्र के अमवा मौलवी गांव निवासी अर्चना सिंह और पिता भगवानदीन घायल हो गए।

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। मालूम हो कि पिता और पुत्री ननिहाल बेगमपुर गांव आए थे। उधर हुजुरपुर थाने के बड़ा गांव के मजरे सथरिया निवासी 50 वर्षीय  शम्भू तिवारी पुत्र राम तीरथ के बेटे रामू का दो वर्षीय बेटे की मंगलवार रात हालत बिगड़ने पर बाइक से शहर स्थित मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। बाइक छोटा बेटा 20 वर्षीय गोविंद तिवारी चला रहा था।

बाइक जैसे ही देहात कोतवाली के बहराइच गोंडा हाईवे के चिलवरिया के पास पहुंची। विपरित दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार शम्भू व बेटा गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पौत्र उछल कर गिरने से बाल बाल बच गया। आसपड़ोस के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। सूचना पर पीड़ितों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए है।

 

यह भी पढ़े : इस 3 ट्रिक से आपका फ़ोन आपको पूरी रात जगाए नहीं रखेगा

संबंधित समाचार