हरदोई: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोथावां /हरदोई, अमृत विचार। कोथावां बेनीगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित मिश्रा फिलिग स्टेशन के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया।

बताते चलें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसुमेर (46) पुत्र मनसूक व गिरीश (45) पुत्र मिट्ठू निवासी ग्राम बकेना थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 34 ए.ई. 5802 घर जा रहे थे कि सामने से आ रही मोटर साइकिल संख्या यूपी 30 ए.क्यू 3166 चालक अमित (35) पुत्र हीरालाल व सुनीता (32) पत्नी अमित निवासी अशरफ टोला बेनीगंज की कोथावां बेनीगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित मिश्रा फिलिंग स्टेशन के पास आपस मे भिड़ंत हो गई, जिससे सभी मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोथावां ले जाया गया जहां सुमेर (46) पुत्र मनसूक की मृत्यु हो गई और अन्य की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें -बहराइच:सड़क हादसों में पिता पुत्री समेत चार घायल, सड़क पार करते हुए बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर

संबंधित समाचार