जौनपुर: मोहम्मद आदिल बने रोडवेज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। खेतासराय जौनपुर परिवहन विभाग के सहायक यातायात निरीक्षक मो आदिल को गत दिनों रोडवेज कर्मचारी संघ शाखा के चुनाव में उन्हें सर्वसम्मति से जौनपुर जिलाध्यक्ष चुना गया। कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया क़स्बा निवासी मो आदिल पूर्व में संघ के मंत्री पद पर रहे नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि रोडवेज के कर्मचारियों का शोषण नही होने दिया जाएगा। उनके सम्मान में संघ सदैव तत्पर रहेगा। कर्मियों की तरफ़ से मिली बधाई पर आदिल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

ये भी पढ़ें -बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता :उपजिलाधिकारी

संबंधित समाचार