वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगा आधा लीटर पानी,रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । गर्मी के दौरान वंदे भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी व राहत वाली खबर है। रेलवे प्रशासन ने भीषण गर्मी और यात्रियों को पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 500 मिली लीटर पानी देने का निर्णय लिया है।
 
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे सभी वंदे भारत ट्रेनों में प्रत्येक यात्री को आधाी लीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (पीडीडब्ल्यू) बोतल सीट पर उपलब्ध करायेगा । 500 मिलीलीटर की एक और रेल नीर पीडीडब्ल्यू बोतल यात्रियों की मांग पर बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए दी जाएगी ।

संबंधित समाचार