भाजपा का 400 पार का नारा कोरी कल्पना : अरविंद सेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी स्वर्गीय मित्रसेन यादव के आईपीएस रहे पुत्र अरविंद सेन यादव ने भाजपा के अबकी बार 400 पार नारे को कोरी कल्पना बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने जा रहा है, सपने कोई भी देख सकता है।
 
उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के राजनीतिक आदर्शों का पालन करने के लिए राजनीति में आएं हैं। बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गरीबों की समस्याओं के मुद्दे पर  चुनाव में उतरे हैं। गरीब गरीब होता जा रहा है अमीर अमीर होता जा रहा है। आर्थिक, प्रशासनिक, सामाजिक सभी समस्याओं से आम जनता परेशान है। इन सभी समस्याओं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनपद में कम्युनिस्ट पार्टी की जो संघर्षों की गाथा है उसको उनके बीच में रखेंगे। कहा जनपद में कम्युनिस्ट पार्टी का एक इतिहास रहा है पिता स्वर्गीय मित्रसेन यादव कम्युनिस्ट पार्टी से फैजाबाद लोकसभा से सांसद रह चुके हैं। भाजपा के 400 के पार के नारे पर अरविंद सेन यादव ने कहा यह उनकी कल्पना है उनकी सोच हो सकती है लेकिन ऐसा संभव होने नहीं जा रहा है। मतदाता आज की तारीख में शांत है, आज की तारीख में किसी की लहर नहीं है और ना ही मतदाता किसी से प्रभावित है इसलिए परिणाम भाजपा की अपेक्षा के अनुरूप नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बाबूजी का जो इतिहास है जो संघर्ष किया है उसके तले चुनाव लड़ रहा हूं।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: भगवान चित्रगुप्त महराज का मनाया गया प्राकट्योत्सव

संबंधित समाचार