Bareilly News: नशेड़ी पति ने 4 लाख दहेज में न मिलने पर पत्नी के साथ की मारपीट, घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र पर आज अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पहुंचे चार परिवारों की काउंसलिंग की गई। जिसमें से एक मामला भमोरा थाना क्षेत्र का था। इस प्रकरण में नशेड़ी पति ने पत्नी और उसके मायके पक्ष से दहेज में चार लाख रुपए की मांग की। लेकिन डिमांड पूरी नहीं होने पर महिला के साथ पति पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगा है। 

इतना ही नहीं, दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर नशेड़ी पति ने महिला को धक्का देकर घर से निकाल दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी को तीन साल हो चुके हैं। जिसका पति शादी के बाद से ही उसके साथ घरेलू हिंसा करता है। 

महिला का आरोप है कि शराब के नशे में पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। इस बीच विवाहिता ने जब उससे तलाक लेना चाहा तो नाते-रिश्तेदारों के सहयोग से समझौता करा लिया। लेकिन नशेड़ी अपनी आदत से बाज नहीं आया। जिसकी शिकायत देने के बाद परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलिंग की गई है।

ये भी पढे़ं-Bareilly News: वन मंत्री ने दोहराए प्रधानमंत्री के आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जनता की संपत्ति पर है कांग्रेस की नजर

 

संबंधित समाचार