शाहजहांपुर: बाइक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुटार, अमृत विचार। गोला रोड बाईपास स्थित महराईया गांव के पास एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक का चालक बाइक छोड़ कर भाग गया। बाइक में उठती लपटें देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जैसे तैसे लोगों ने आग पर काबू पाया। बाइक मोहल्ला नारायणपुर निवासी शैनूर की बताई जा रही है। 

शैनूर ने बताया कि वह गोला रोड कोचर फार्म के पास भतीजे और भतीजी को उर्स में लेकर गया था। जाते समय अचानक बाइक बंद हो गई। तीसरी बार किक लगाने पर चिंगारी उठी और बाइक ने आग पकड़ ली। बच्चों को बाइक से उतार कर दूर खड़ा किया। फिर आग को मिट्टी डालकर बुझाने की कोशिश की। नहीं बुझने पर डायल 112 को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। फिर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: छापाबोझी जंगल में मिला युवक का शव, एक हाथ और दोनों पैर गायब 

 

संबंधित समाचार