Bareilly News: याचिका दायर करने हाईकोर्ट पहुंचे छोटेलाल गंगवार, वकीलों से ली सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नामांकन पत्र खारिज करने के रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले के खिलाफ बरेली सीट से बसपा के प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। बुधवार को उन्होंने प्रयागराज पहुंचकर वकीलों से सलाह-मशवरा किया।

रिटर्निंग ऑफिसर ने छोटेलाल गंगवार के नामांकन पत्र में कई कॉलम खाली छोड़ दिए जाने को उसे रद्द करने का कारण बताया था। छोटेलाल गंगवार ने अमृत विचार को बताया कि उनका नामांकन गलत तरह से खारिज किया गया है।

वह हाईकमान के निर्देश पर रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले के खिलाफ याचिका दायर करने प्रयागराज आए हुए हैं। यहां कई वकीलों से सलाह ली है और एक-दो दिन में याचिका दायर कर देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका नामांकन पत्र बहाल हो जाएगा और वह चुनाव भी लड़ेंगे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: भारतीय संस्कृति और सनातन के ध्वजवाहक हैं पीएम मोदी- छत्रपाल गंगवार

 

 

संबंधित समाचार