'मैं हूं साथ तेरे' सीरियल में दिखाई देंगे बरेली के मयंक वर्मा, खलनायक की भूमिका में आएंगे नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के मयंक वर्मा जल्द जी टीवी के नए सीरियल 'मैं हूं साथ तेरे' में दिखाई देंगे। नए सीरियल में वह खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें सीरियल में निशांत बुंदेला का किरदार मिला है।

इससे पहले वह जीटीवी के ही 'मीत' बदलेगी दुनिया की रीत में अहम किरदार निभा रहे थे। मीत सीरियल ने पिछले साल अपना अंतिम एपीसोड पूरा किया था। जिसके बाद मयंक दूसरी सीरियल की तैयारी में लगे थे और उनके फैंस को छोटे पर्दे पर वापसी का इंतजार था। 

मयंक ने बताया कि खलनायक की भूमिका मिलने के बाद वह अभिनय कौशल को और भी अधिक निखार सकेंगे। मयंक के पिता बरेली जंक्शन से उप स्टेशन अधीक्षक के पद से रिटायर हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: सीनियर डीसीएम फ्रेट रिचा शर्मा ने बरेली जंक्शन का किया निरीक्षण, जनता खाना नहीं बेचने वालों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

 

संबंधित समाचार