हरदोई: प्रेमी के साथ पकड़े जाने से शर्मसार हुई प्रेमिका ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पति के साथ चंडीगढ़ में रह रही एक 45 वर्षीय महिला को वहीं के एक युवक से प्यार हो गया। वह पति के साथ अपने मायके आ गई, पीछे से उसका प्रेमी भी उसके मायके पहुंचा। दोनों रंगरेलिया मना रहे थे,उसी बीच मायके वालों ने देख लिया,प्रेमी तो वहां से भाग निकला,जबकि अपने किए से शर्मसार हुई महिला ने वहीं कमरें के अंदर फांसी ‌लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि शाहजहांपुर के मिरगापुर निवासी अनिल कुमार अपनी 45 वर्षीय पत्नी सोनी के साथ चंडीगढ़ में रहते हुए वहीं मज़दूरी करता था। उसी बीच सोनी को वहीं के एक युवक से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहे। उसी बीच सोनी चंडीगढ़ से पति अनिल के साथ मायके आमतारा थाना पचदेवरा आ गई। बुधवार को पीछे से उसका प्रेमी चंडीगढ़ से उसके मायके पहुंच गया। दोनों आपस मे़ रंगरेलिया मना रहे थे। उसी बीच मायके वालों ने सोनी को रंगे हाथो पकड़ लिया। उसका प्रेमी तो वहां से किसी तरह भाग निकला,उसके कुछ ही देर बाद अपने किए से शर्मसार हुई सोनी ने वहीं कमरें मे़ फांसी लगा कर आत्महत्या कर‌ ली। इसका पता होते ही वहां अफ़रा-तफ़री मच गई। इस बारे में एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया है। कि मामले की जांच की जा रही,फिलहाल अभी कोई भी तहरीर नहीं आई है। उसके आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: बाराती संग बैलगाड़ी से दुल्हन के घर पहुंचे दूल्हे राजा

संबंधित समाचार