अमरोहा: कार की टक्कर से दंपति व बेटी की मौत
गजरौला/धनौरा, अमृत विचार। गजरौला-धनौरा मार्ग पर बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व बेटी की मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी चालक कार समेत हिरासत में ले लिया है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी राम अवतार बुधवार की सुबह …
गजरौला/धनौरा, अमृत विचार। गजरौला-धनौरा मार्ग पर बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व बेटी की मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी चालक कार समेत हिरासत में ले लिया है।
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी राम अवतार बुधवार की सुबह पत्नी बबली व बेटी शीतल की दवाई लेने बाइक से हसनपुर जा रहा था। गजरौला-धनौरा मार्ग पर शकरथली गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामअवतार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी बबली व बेटी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। एक ही परिवार के तीन लोगों की एक साथ मौत से गांव में भी मातम छा गया। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाने वालों की आंखें भी नम हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उसके बेटे की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार का चालक भी हिरासत में है।
