लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गाँधी को याद आये रामलला ! बहन प्रियंका के साथ कर सकते है दर्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार, लोकसभा चुनाव 2024। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है क्योंकि इसी तारीख में वायनाड में भी मतदान होगा, जहां से विपक्षी नेता के प्रमुख चेहरे के तौर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी प्रत्याशी हैं।

इसी बीच राहुल गांधी और प्रियंका पूर्व पारिवारिक गढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं, वही अमेठी से चुनाव लड़ने की ख़बरों के बीच अयोध्या के राम मंदिर में पहली बार दर्शन करने जा सकते हैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी।

 

यह भी पढ़े :बहराइच: घड़ी बजने के साथ ही शहरवासी सुनेंगे घंटे की आवाज

संबंधित समाचार