रामपुर : पारा 38 डिग्री, 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी हवा  

सुबह से सूरज की तपिश से बेचैन रहे लोग , गर्मी बढ़ने पर बढ़ा ठंडे पेय पदार्थो का कारोबार

रामपुर : पारा 38 डिग्री, 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी हवा  

रामपुर,अमृत विचार। गुरुवार को पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और सुबह से 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवा चलती रही।  सुबह से सूरज की तपिश से लोग बेचैन रहे। गर्मी बढ़ने से ठंडे पेय पदार्थो का कारोबार बढ़ा है। 

दिन निकलते ही आसमान से सूरज तपिश बरसाता रहा, सुबह 10 बजे से सूरज की तपिश से लोग बेचैन रहे,  गर्म हवाएं चलना शुरू हो गईं। मौसम वैज्ञानिक अभी और गर्मी बढ़ने के आसार जता रहे हैं। दोपहर तापमान 38 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया। जबकि, आर्द्रता 20 प्रतिशत रहने से उमस का एहसास नहीं हुआ। हालांकि, घर और दफ्तर से बाहर निकलते ही गर्म हवाओं के थपेड़े मुंह पर लगने लगे। सुबह  10 बजे से मौसम काफी गरम होना शुरू हो गया।  

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिनों-दिन गर्मी बढ़ती जा रही है और पूरा दिन सूर्य देव आग बरसा रहे हैं। पिछले चार-पांच दिनों से सड़क पर निकलने पर गर्म हवाओं के थपेड़े मुहं पर पड़ रहे हैं। चिलचिलाती धूप और गरम हवाओं के कारण ठंडे पेय पदार्थो का कारोबार बढ़ गया है। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी हवाओं से  लोगों को काफी दिक्कत हुई।  

हाल-ए-मौसम 

  • अधिकतम तापमान- 38 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस
  • आद्रता- 20 प्रतिशत
  • वायु वेग-16 किमी. प्रति घंटा


अगले तीन दिन 28 अप्रैल तक पश्चमिी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने और लू चलने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं। दिन का तापमान 38 से 43 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है।-डा. उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ

ये भी पढे़ं : रामपुर: रंगरेलियां मना रहे प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, हंगामा