बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। उसका शव घर पर ही फंदे से लटका मिला। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भधपुरा थाना कुलड़िया क्षेत्र निवासी महिला की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पर ही फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई मान सिंह ने बताया कि उनकी बहन धारावती दिमागी रोगी थी, उनकी दवाइयां चल रही थीं। महिला का शव गुरुवार को सुबह लगभग सात बजे अपने कमरे में लटका मिला।

आगे बताया कि महिला ने सुबह ही अपने पति छत्रपाल को खेत जाने को बोला। जिसके बाद वह खेत पर चला गया और उसके कुछ समय बाद ही छत्रपाल की चचेरी बहन ने देखा तो धारावती का शव फंदे पर लटका पड़ा था। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि धारावती की शादी 2017 में हुई थी। महिला की तीन साल की बच्ची भी है जिसे वह अब रोता छोड़ गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: शीशगढ़ में बीड़ी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, मची खलबली 

संबंधित समाचार