Video: अखिलेश यादव ने लोकसभा नामांकन से पहले लिखा संदेश-फिर इतिहास... 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर उनके साथ समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव भी मौजूद रहे। 

अपने नामांकन से पहले अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उनके साथ स्वर्गीय अमर सिंह, जनेश्वर मिश्र सहित कई नेता मौजूद हैं। अखिलेश यादव ने लिखा -फिर इतिहास दोहराया जाएगा अब नया भविष्य बनाया जाएगा। 

बता दें कि इससे पहले कन्नौज सीट से तेज प्रताप यादव को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उन्हें हटाकर अब अखिलेश यादव ने इस सीट से नामांकन किया है। वहीँ भाजपा से सुब्रत पाठक ने भी गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।  

ये भी पढ़ें -मायावती ने कांग्रेस की विरासत को बताया 'दागदार', X पर लिखा-गरीबी हटाओ की विफलता से हटा रहे ध्यान

 

संबंधित समाचार