बहराइच: इलेक्ट्रिक शॉप से नकदी समेत हजारों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के तुलसीपुर चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान की खिड़की को तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और समान की चोरी की। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। रामगांव थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी हाफिज अहमद की चौराहे पर इलेक्ट्रिक की दुकान है। बुधवार को फाफिज अहमद दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का खिड़की तोड़ दिया। 

इसके बाद चोर बिक्री का 22 हजार रूपये नकदी, 50 हजार रूपये मूल्य का सामान चोरी कर ली। इसके बाद सभी फरार हो गए। चोरी की जानकारी सुबह आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को दी। दुकान मालिक मौके पर पहुंचा। इसके बाद उन्होंने चोरी की जानकारी थाने में दी, लेकिन सूचना के बाद भी कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा है। पुलिस ने चोरी का केस भी नहीं दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: अश्लील Video बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने की सुसाइड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता