शाहजहांपुर: दहेज में नहीं मिली कार तो पत्नी को दिया तलाक और कर लिया दूसरा निकाह, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। दहेज में कार और दो लाख रुपये नहीं देने पर पति ने तीन बार तलाक-तलाक कहकर पत्नी को तलाक दे दिया और उसे मारपीट कर घर से निकालकर दूसरा निकाह कर लिया है। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

निगोही थाना क्षेत्र के गांव बगीचा निवासी सोनी पुत्री इरशाद ने बताया कि दो साल पहले हसूद्दीन निवासी खिरिया पाठक थाना पुवायां के साथ निकाह हुआ था। शादी के कुछ माह बाद ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने उससे कहा कि मायके से दो लाख रुपये तथा कार मंगाकर दो। सोनी ने ससुराल वालों से कहा कि मायके वाले दो लाख रुपये तथा कार नहीं दे पाएगे। इस बात से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। 

महिला का आरोप है कि उसके पति हसूद्दीन ने तीन बार तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिया। उसका आरोप है कि 16 मार्च को ससुराल वालों ने मारा पीटा और घर से निकाल दिया। सोनी का आरोप है कि उसके पति ने 24 अप्रैल को दूसरा निकाह कर लिया। पुलिस ने पति हसूद्दीन, सास सहरुन्ना, ननद नसरीन, इसरीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: बाइक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

 

संबंधित समाचार